फाजिल्का जिले के जलालाबाद में फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे पर स्थित शिव शक्ति फर्नीचर के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि फर्नीचर गोदाम के अंदर पड़े 150 से 200 वॉशिंग मशीन, कूलर और गीजर अपनी चपेट में ले लिए। जो जलकर राख हो गए। इतना ही नहीं अंदर खड़ी कार भी जल गई। कार का केवल लोहे का सामान बचा बाकी सब कुछ जलकर राख हो गया। मालिकों का कहना है कि उनका 25 से 30 लाख का नुकसान हो गया है। जिस पर प्रशासन से कुछ भरपाई की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। शिव शक्ति फर्नीचर हाउस के संचालक हरकृष्ण ने बताया कि फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर उनका गोदाम है। जहां बीती रात अचानक आग लग गई। गोदाम में बहुत अधिक संख्या में वॉशिंग मशीन, कूलर, गीजर और अन्य सामान पड़ा था। जो सारा ही स्टॉक आग की चपेट में आ गया। इतना ही नहीं गोदाम के अंदर एक स्विफ्ट डिजायर कार भी खड़ी थी, जिसे भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। सारा समान और कार जलकर राख हो गए, अब बस लोहे का सामान जैसे कूलर और मशीनों की मोटर बची है। शॉर्ट सर्किट से लगी आग उन्होंने बताया कि इस हादसे के दौरान फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि उनके मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। जबकि इस घटना में उनका करीब 25 से 30 लाख का नुकसान हो गया है। इस नुकसान को लेकर उनके द्वारा प्रशासन से कुछ हद तक भरपाई करने की मांग की जा रही है।
