अजमेर के पन्निग्राम चौक पर कचरा डिपो को लेकर मंगलवार को व्यापारियों की ओर से प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने अपनी दुकानों को पूरा दिन बंद रखकर विरोध कर कचरा डिपो को शिफ्ट करने की मांग की है। व्यापारियों की ओर से मेयर और आयुक्त को ज्ञापन देकर जल्द मांग को पूरा करने की चेतावनी दी गई है। व्यापारी नरेंद्र सोनी ने बताया कि पन्निग्राम चौकी के पास में एक कचरा डिपो बना हुआ है। इसे लेकर आज सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर बाजार को बंद कर विरोध जताया है। काफी वर्षों से व्यापारी कचरे की दुर्गंध से परेशान है। व्यापारी सिर्फ इस कचरा डिपो को शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। आज पूरा दिन सभी दुकानों को बंद कर व्यापारियों ने अपना विरोध जताया है। व्यापारियों ने बताया कि 10 फीट के रोड पर ही कचरे को पटक दिया जाता है। पूरा दिन सड़क पर गंदगी रहती है। पास में छोटे बच्चों का स्कूल भी है। साथ ही दरगाह की तरफ यह रास्ता भी जाता है। इस बाजार से कई जायरीनों की आवागमन रहता है। सभी को दुर्गंध के कारण परेशान होना पड़ता है। दुकान 11 बजे खोलने का समय होता है, लेकिन गंदगी के कारण 2 बजे तक दुकान खोलनी पड़ती है। इसे लेकर आज नगर निगम मेयर ब्रजलता हाड़ा और निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के जरिए कचरा डिपो को शिफ्ट करने की मांग की गई है।

You missed