आगजनी की घटनाओं को देखते हुए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से सोमवार को हॉस्पिटल में आग लगने की घटना की मॉकड्रिल की गई। जिससे की कार्मिकों की तत्परता को परखा जा सके। हॉस्पिटल के कोरोना वार्ड के ओपीडी में कागज के बॉक्स में आग लगती देख वहां तैनात गार्ड तुरंत दौड़कर आया और एबीसी सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगते देख दूसरे गार्ड ने दमकलकर्मियों को कॉल किया। मौके पर दमकलकर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया। मॉकड्रिल की बात पता चली तो मरीजों ने ली राहत की सांस
बांगड़ हॉस्पिटल में आग लगने की सूचना हॉस्पिटल में फैल गई। मरीज और उनके परिजन भी एक बार परेशान हो गए। लेकिन जब पता चला कि यह मॉकड्रिल है तो उन्होंने भी राहत की सांस ली। कार्मिकों की तत्परता बरतने के लिए की मॉकड्रिल
मामले में बांगड़ हॉस्पिटल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ आरके विश्नोई ने बताया कि आगजनी की घटना ज्यादा हो रही है। इसलिए हॉस्पिटल के कार्मिकों की तत्परता को परखने के लिए इस मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
