पंजाब के अमृतसर में एक सड़क हादसे में चाची-भतीजे की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार बोलेरो ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक से उछलकर दूर जाकर गिरे। सड़क पर सिर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार का कहना है कि लवप्रीत अपनी चाची के साथ अजनाला दवाई लेने जा रहा था। रास्ते में ही गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी चालक को पकड़ नहीं रही है। साफ पता चल रहा है कि बोलेरो गाड़ी ने बाइक में सामने से टक्कर मारी है। एक्सीडेंट पर परिवार ने क्या बताया… सतिंद्र के 8 बच्चे, 4 की शादी नहीं हुई
सड़क हादसे में मारी गई सतिंद्र के 8 बच्चे हैं। उनकी 7 बेटी और एक बेटा है। उनके पति सरवन सिंह ने बताया कि अभी 4 की शादी नहीं हुई है। वहीं लवप्रीत के दो भाई-बहन हैं। SHO बोले- गाड़ी ने सामने से मारी टक्कर
हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद अजनाला थाने की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां उनके शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। अजनाला थाने के SHO हरचंद सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार ने सामने से बाइक को टक्कर मारी, जिससे दोनों की मौत हो गई। आरोपी वाहन चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही वाहन चालक पकड़कर आगे की जांच पूरी की जाएगी।