चंडीगढ़ प्रशासन ने डीसी निशांत यादव समेत चार अधिकारियों को कुछ अन्य विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। दीप्रवा लाकड़ा (IAS) इस समय फाइनेंस सेक्रेटरी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इन्हें सेक्रेटरी एक्साइज एंड टैक्सेशन की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीसी निशांत कुमार यादव को कमिश्नर एक्साइज एंड टैक्सेशन काे अतिरिक्त चार्ज दिया है। जबकि प्रधुमन सिंह (HCS) को एडिशनल एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर-कम डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर कम-कलेक्टर (Excise) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। जबकि नितिश सिंगला (PCS) को डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन का चार्ज सौंपा गया है। आर्डर की कॉपी