प्रदेशभर में चल रहे वोटर लिस्ट के गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद सामने आया है। जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र में कुछ लोगों ने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) पर घर-घर जाकर फॉर्म नहीं देने और गलत तरीके से खुद के स्तर पर ही SIR के जरिए वोटर लिस्ट से नाम काटने के आरोप लगाए हैं। इलाके के BLO और कुछ युवकों के बीच बहस का वीडियो सामने आया है। इसके बाद कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाते हुए SIR के जरिए वोटर लिस्ट में से लोगों के नाम काटने के आरोप लगाए हैं। वीडियो झोटवाड़ा के रघुनाथपुरी में वार्ड नंबर 33 में तैनात बीएलओ और वोटर्स के बीच विवाद का है। युवक बोला- आप घर ही नहीं आई और मेरा नाम काट दिया
वीडियो में युवक कह रहे हैं कि BLO ने उसके पास फॉर्म लेकर नहीं आने वालों के नाम काटने की धमकी दी। वहीं वीडियो में युवक पूछ रहा है- मेरा नाम क्यों काट दिया? आप हमारे घर गई ही नहीं। आप गई थीं क्या? आप नहीं गईं, हम आपके पास आए हैं। 10 दिन में आपने मार्किंग भी कर दी। किसके कहने पर नाम काटे। बीएलओ बोलीं- मैंने राउंड लगाया था, मैं गई थी, युवक बोले- नाम कैसे काटे?
वीडियो में BLO तर्क दे रही हैं कि मैं गई थीं। मैंने राउंड लगाया था, लेकिन इसके बाद युवकों ने सवाल उठाए तो बीएलओ ने कहा- मैं आपको इतनी सूचनाएं नहीं दे सकती। इसके बाद फिर युवकों ने कहा- हमें ये सूचना कौन देगा? आप काम किसके लिए कर रहे हो। आप सरकार के लिए काम कर रहे हो या किसी दूसरी एजेंसी के लिए। इस पर BLO ने कहा- मैं सरकारी कर्मचारी हूं। आक्रोशित युवकों ने कहा- आपको कितने नाम काटने का टारगेट दिया है
आक्रोशित युवकों ने BLO से कहा- आपको घर-घर जाकर फॉर्म देना चाहिए था। आपने किस बेस पर नाम काट दिया। कितने नाम काटने का टारगेट है? देश को बर्बादी के कगार पर ला रहे हो, जो कर रहे हो, वह ठीक नहीं है। कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- ये है SIR का खेल, टारगेट कर लोगों के नाम काटे जा रहे
वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने एक्स पर लिखा- ये है SIR का खेल। जयपुर में BLO न वोटर के घर गईं, न फॉर्म दिया, फिर भी वोटर और उसके परिवार का नाम वोटर लिस्ट से काट दिया। SIR में टारगेट कर लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। कारण पूछने पर झूठ बोला जा रहा है। वोट का अधिकार छीनना संविधान पर हमला है- ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग ने किया Fact Check, कांग्रेस को दिया जवाब- BLO के दो बार जाने के बावजूद कुछ लोग गैर हाजिर थे, नाम हटाने से पहले सुनवाई का मिलेगा मौका
जयपुर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस विवाद पर कांग्रेस को जवाब देते हुए लिखा-