रावत पब्लिक स्कूल, भांकरोटा में ‘अनंत’ वार्षिक उत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रशांत सिंह खाचरियावास, विशिष्ट अतिथि स्मारिका चौधरी और रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक डॉ. एस. एस. रावत, नरेंद्र सिंह रावत और डॉ. अभिला रावत उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसमें 550 विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, नाटक, देशभक्ति नाटक, शास्त्रीय एवं लोकगीत जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने अभिभावकों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल की प्राचार्या मोनीका बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने स्कूल की पिछले एक वर्ष की शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के चेयरमैन, निदेशक और मुख्य अतिथि ने शिक्षा, खेल तथा सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ सफलतापूर्वक हुआ।
