अबोहर के निकटवर्ती गांव डंगरखेड़ा निवासी चंद्रभान ने नागालैंड स्टेट लॉटरी में 1 लाख रुपए का इनाम जीता है। उन्होंने यह लॉटरी टिकट अबोहर के मनोकामना लॉटरी सेंटर से खरीदा था। लॉटरी सेंटर के संचालक राघव नागपाल ने आज विजेता चंद्रभान को नकद राशि प्रदान की। चंद्रभान ने कल शाम मनोकामना लॉटरी सेंटर से 7 रुपए वाला लॉटरी के 10 टिकट खरीदे थे। आज इनाम की घोषणा होने पर उन्हें इन्हीं टिकटों में से 1 लाख रुपए का पुरस्कार प्राप्त हुआ। पहले भी कई लोगों के निकले इनाम मनोकामना लॉटरी सेंटर के संचालक राघव नागपाल ने बताया कि उनकी दुकान से पहले भी नागालैंड स्टेट और राजश्री लॉटरी के लाखों रुपए के इनाम निकले हैं। नागपाल ने बताया कि अगला बंपर 22 तारीख को खुलेगा, जिसका पहला इनाम 3 करोड़ रुपए है।