पंजाब के लुधियाना में स्कूटी सवार मां-बेटी को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक के चपेट में आने से मां की मौके पर मौत हो गई, जबकि 9 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल है। बेटी को पहले खन्ना सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया, फिर हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मृतका की पहचान खन्ना के करतार नगर निवासी राजमीत कौर (34 वर्ष) और घायल की पहचान सृष्टि कौर (9 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों गुरुद्वारे से माथा टेककर लौट रहीं थी, तभी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। सिलसिलेवार तरीके से जानें पूरा मामला… अस्पताल लाने से पहले ही महिला की मौत
सिविल अस्पताल की डॉ. रमनदीप ने बताया कि आज एक महिला को लाया गया था, जिसकी पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। मृतक महिला के साथ उसकी बच्ची भी थी, जिसे खन्ना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक महिला का शव मुर्दाघर में रखवाया गया है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
