जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव के कारण सोमवार को कई जगहों पर बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 7 से 11 बजे तक : 33/11 केवी सब-स्टेशन अशोक उद्यान से 20, 21 सेक्टर, उद्यान अपार्टमेंट, मारवाड़ अपार्टमेंट, सेक्टर 11, 12, राजीव गांधी कॉलोनी, रूप रजत कॉलोनी, खेमे का कुआं, एचआईजी फ्लैट, केशव नगर, धन्वंतरि हॉस्पिटल के आसपास संबंधित संपूर्ण क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।