मोहाली के जीरकपुर में ओल्ड कालका रोड पर शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। प्रीत कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह को उसके दोस्त साहिल ने नशे की हालत में कार से कुचल दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है। सिलसिलेवार तरीके से जानें पूरा मामला… मृतक तीन महीने पहले जेल से आया था बाहर बता दें कि इससे पहले 27 जुलाई 2024 को जीरकपुर में होटल में तोड़फोड़ हुई थी। उसमें मृतक हरप्रीत सिंह हैप्पी पर केस दर्ज हुआ था, ढकोली थाने में हैप्पी के खिलाफ पहले भी एक एफआईआर दर्ज है। जिसमें वह 3 महीने की सजा काटकर जमानत पर आया था। अब यह फिर होटल तोड़ने और रंगदारी के केस में 3 महीने पहले ही पटियाला जेल से बाहर आया था।