पंजाब के लुधियाना में इन्फ्लुएंसर कार्तिक बग्गन को 23 अगस्त को गोलियां मार कर मौत के घाट उतारने वाले हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक हत्यारा लुधियाना से पकड़ा जबकि उसके दो साथी महाराष्ट्र के हजूर साहिब नांदेड़ से गिरफ्तार किए गए है। हत्यारों के बाकी 6 साथी अभी फरार है। 10 अगस्त को हत्यारों के साथ कार्तिक बग्गन का बाइक पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी इनकी रंजिश चल रही थी। उसी रंजिश में आरोपियों ने उसे गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारों को CIA-1 और स्पेशल सेल की टीम ने पकड़ा है। कई राज्यों में पुलिस टीमों ने दी दबिश जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं का उपयोग कर ट्रेस किया। आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ़ सैम और गुरविंदर सिंह उर्फ़ गौतम के रूप में हुई है। पुलिस की 3 विशेष टीमों ने हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा सहित 5 राज्यों तक हत्यारों का पीछा किया। जिसके बाद उन्हें महाराष्ट्र के हजूर साहिब नांदेड़ में हिरासत में लिया गया। 10 सितंबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर लुधियाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा है। पूछताछ कर हत्यारों के बाकी साथियों का भी पुलिस पता करने में जुटी है। बस के जरिए अंबाला से दिल्ली और गोवा पहुंचे हत्यारें सूत्रों मुताबिक हत्यारों ने जब कार्तिक को गोलियां मारी तो वह बाइक पर सवार होकर हाईवे तक पहुंचे। हत्यारों ने अपने बाइक लुधियाना में ही छोड़ दिए। वह बस के जरिए अंबाला शहर में दाखिल हुए। वहां से हत्यारों ने ट्रेन पकड़ी और दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली में कुछ एक दिन रहने के बाद वह सीधा गोवा रवाना हो गए। गोवा महंगा पर्यटक स्थल है। कुछ दिन तो हत्यारे गोवा के रेलवे स्टेशन पर ही रहे लेकिन जब पैसे खत्म होने लगे तो हत्यारे महाराष्ट्र के हजूर साहिब नांदेड़ आ गए। CIA-1 के इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतार सिंह और स्पेशल सेल की टीम लगातार हत्यारों को लोकेट करने में जुटी हुई थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचनाओं और अलग-अलग स्थलों की सीसीटीवी चैक की जिसके बाद हत्यारे महाराष्ट्र के हज़ूर साहिब नांदेड़ में पकड़े गए। आरोपियों ने पिस्टल कहा से लिए इसे लेकर भी पुलिस पूछताछ कर रही है। पता चला है कि अवैध पिस्टल उतर प्रदेश से लाए है।