जोधपुर में कमिश्नरेट स्पेशल टीम (सीएसटी) ने और लूणी थाना पुलिस ने मिलकर डोडा पोस्त तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने एम्बुलेंस में डोडा पोस्त की तस्करी करते दो तस्करों को पकड़ा है। तस्करों के कब्जे से 3 क्विंटल से ज्यादा डोडा पोस्त बरामद किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत 30 लख रुपए के करीब है। डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल ने बताया कि जीएसटी प्रभारी श्याम सिंह के जरिए मुखबिर से सूचना मिली थी कि एम्बुलेंस में डोडा पोस्त की तस्करी की जा रही है। सूचना मिली कि श्रीराम एवं महेन्द्र निवासीगण धवा जोधपुर जो गोरधनराम निवासी शुभदण्ड जोधपुर के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त की वृहद स्तर पर खरीद फरोख्त एवं सप्लाई का धंधा करते है। जो अभी एंबुलेंसनुमा वाहन मारुति ईको वेन में सवार होकर पाली से रोहट होते हुए बीच के रास्तों से होकर धुंधाडा की तरफ आ रहे है। इस पर सीएसटी और लूणी थान टीम ने धुंधाडा के आस पास उत्तेसर रोड पर प्राप्त आसूचना एवं हुलिये के अनुसार 1 सफेद कलर की एम्बुलेंस मारूति ईको वेन आती दिखाई दी जिसे टीम द्वारा सतर्कता के साथ नाकाबंदी कर रुकवाकर घेराबंदी करते हुए सवार 2 युवको को दस्तयाब किया। टीम नाम पता पूछा तो अपना नाम श्रीराम उर्फ सिकिया और महेन्द्र बताया। इसके बाद एम्बुलेंस वाहन की सघन तलाशी ली गई तो उपरोक्त के पास एम्बुलेंस वाहन में 15 काले कट्टो में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त भरा हुआ मिला। जिसका कुल वजन 303 किलो 945 ग्राम होना पाया गया। चोरी की गाड़ी में कर रहे थे तस्करी इस संबंध में प्रारंभिक पूछताछ में उपरोक्त मादक पदार्थ गोरधन राम पुत्र पेमाराम निवासी दक्षिणी ढाणी शुभदण्ड के कहने पर मंदसोर मध्यप्रदेश से चोरी की एम्बुलेंस मारूति ईको वेन में गोरधन राम के लिये ही लाना बताया। इसकी एवज में दोनों को परिवहन राशि के रूप में 25 -25 हजार रुपये प्राप्त करना तय हुआ। इस पर बाद दस्तयाबी व पूछताछ के पुलिस थाना लुणी दने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 एन डी पी एस एक्ट एवं 111(3), 318(4), 338, 336(3), 340 (2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। इनको को किया गिरफ्तार 1 श्रीराम उर्फ सिकिया (38) पुत्र देवाराम विश्नोई उम्र निवासी धवा पुलिस थाना झंवर जोधपुर पश्चिम । 2 महेन्द्र (25) पुत्र श्रीराम विश्नोई निवासी हिरणो का टाका धवा पुलिस थाना झवर जोधपुर पश्चिम ।