राजस्थान रॉयल्स ने आगामी IPL सीजन से पहले बड़ा परिवर्तन करते हुए कई अहम ट्रेड की घोषणा की है। रविन्द्र जडेजा और सैम कुरैन राजस्थान रॉयल्स में शामिल होंगे। संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए हैं। यह निर्णय फ्रेंचाइजी के इतिहास के सबसे बड़े सौदों में से एक माना जा रहा है। जडेजा बोले- राजस्थान रॉयल्स मेरा पहला घर
रवींद्र जडेजा (2008 में रॉयल्स ने ही खोजा था) अब एक विश्वस्तरीय ऑलराउंडर के रूप में दोबारा टीम में लौट आए हैं। जडेजा ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स उनका पहला घर है। वापसी उनके लिए बेहद भावुक पल है। जडेजा के साथ ही इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कुरेन भी इस ट्रेड का हिस्सा रहे। उनकी बहुमुखी प्रतिभा और मैच फिनिश करने की क्षमता को देखते हुए फ्रेंचाइजी उन्हें टीम के इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में देख रही है। संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा होंगे
11 साल तक राजस्थान रॉयल्स का चेहरा रहे संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा होंगे। रॉयल्स ने उन्हें विदाई देते हुए कहा कि संजू ने फ्रेंचाइजी की संस्कृति और पहचान को नई ऊंचाई दी है। मनोज बडाले और संगकारा ने कहा कि संजू ने टीम को सिर्फ अपनी प्रतिभा से नहीं, बल्कि अपने शांत नेतृत्व और ईमानदारी से भी मजबूत किया। डोनोवन फरेरा की वापसी, नितीश राणा दिल्ली गए
राजस्थान रॉयल्स के एक और ट्रेड में नितीश राणा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के पावर हिटर डोनोवन फरेरा की राजस्थान रॉयल्स में वापसी हुई है। फरेरा टी-20 में 160 से अधिक स्ट्राइक रेट रखने के साथ ही ऑफ-ब्रेक भी डालते हैं। इन बड़े बदलावों के साथ राजस्थान रॉयल्स के लिए एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। जडेजा और कुरैन जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम को मजबूत करेगी। संजू सैमसन के जाने से टीम को फिर से डिजाइन करना पड़ेगा। एक साल के लिए बैन लगा था
2009 में RR के खिलाड़ी रहते हुए रवींद्र जडेजा ने मुंबई इंडियंस (MI) से संपर्क किया था। इसे IPL गवर्निंग बॉडी ने नियम उल्लंघन माना था और उन्हें एक साल के लिए बैन कर दिया था। जडेजा ने IPL 2010 नहीं खेला। 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरल से वापसी की और 2012 से CSK से जुड़े। 2016-17 में CSK के निलंबन के दौरान वे गुजरात लायंस के लिए खेले। — राजस्थान रॉयल्स की यह खबर भी पढ़िए… राजस्थान रॉयल्स ने सरकार के करोड़ों डुबोए:SMS स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में पानी भरा, 2 महीने पहले बनी शेन वॉर्न गैलरी जर्जर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मुकाबले के दौरान राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सवाई मानसिंह स्टेडियम में अप्रैल में हुए निर्माण पर विवाद खड़ा हो गया है। शेन वॉर्न गैलरी को खासा नुकसान हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…