फगवाड़ा पुलिस की ओर से सरकारी गेहूं सस्ते रेटों पर खरीद कर, आटा मिल में बेचता था। सरकारी गेहूं का आटा बना कर बेचने वाला गिरोह पुलिस ने गिरफ्तार किया। उससे 15 सौ सरकारी गेहूं के खाली बोरे बरामद किए है। अरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका रिमांड लिया है उसके अगली पूछताछ शुरू कर कर दी है। जानकारी देते हुए एससी फगवाड़ा माधवी शर्मा, डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि सतपाल सिंह होशियारपुर रोड पर कलुचा फलोर मिल में गेहूं बेचता था। सरकारी गेहूं से आटा बना कर मंहगे दामों पर बेचने का काम करता था। फगवाड़ा पुलिस ने बड़े स्तर पर की गई कार्रवाई में उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जो सरकारी गेहूं की अवैध खरीद-फरोख्त कर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, एसएसपी कपूरथला के निर्देश पर कई स्थानों पर छापेमारी की गई। जिसमें यह बड़ा घोटाला उजागर हुआ। सरकारी दाम पर खरीद कर मंहगे दामों में बेचता था डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी समूह सरकारी मूल्य पर गेहूं खरीदने का फर्जी रिकॉर्ड तैयार कर रहा था और फिर उसे महंगे दामों पर बेचकर अंतर की रकम अपनी जेब में डाल रहा था। पुलिस ने अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ कई मामलों में एफआईआर दर्ज की है। ये मामले 1 सितंबर, 12 सितंबर, 28 सितंबर और 3 अक्टूबर 2025 को दर्ज अलग-अलग शिकायतों और जांचों के आधार पर किए गए। अलग अलग शहरों से खरीदता थ सरकारी गेहूं भारत भूषण ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने विभिन्न गांवों जिसमें मुकेरियां, नकोदर और सतनामपुरा शामिल हैं,में सरकारी गेहूं की खरीद के नाम पर करोड़ों रुपए का लाभ उठाया। जांच में यह भी सामने आया कि कई खरीद केंद्रों पर रिकॉर्ड में हेरफेर कर अधिक मात्रा दिखाकर भुगतान लिया गया, जबकि असल में गेहूं कम खरीदा गया था। 15 सौ बोरे बरामद किए पुलिस ने बताया कि शुरुआती अनुमान के अनुसार लगभग 15 सौ गेहूं का गबन किया गया है, जिसका सीधा नुकसान सरकार को हुआ। विभाग ने इस पूरे मामले में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश की है।जिला प्रशासन ने भी इस मामले को गंभीर मानते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सरकारी खरीद से संबंधित सभी केंद्रों की पुन: जांच की जाए और जहां भी अनियमितता मिले, तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए।फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।