राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा-2025 और कंडक्टर भर्ती परीक्षा-2024 की आंसर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की चेक कर सकते हैं। अगर किसी सवाल या आंसर को लेकर किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति है तो बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर 18 नवंबर से 20 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद बोर्ड द्वारा इन आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट जारी किया जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया- बोर्ड द्वारा ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। वीडीओ भर्ती में 5 लाख 12 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे
दरअसल, 2 नवंबर 2025 को प्रदेशभर में ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें करीब 5 लाख 12 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब सभी अभ्यर्थी अपने आंसर का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। इसके लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती के चारों सेट A, B, C और D के अनुसार सही आंसर की जारी की है। ऐसे में अभ्यर्थी अपने बुकलेट सेट के अनुसार आंसर-की का मिलान कर सकते हैं। कंडक्टर भर्ती में 74.44 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए थे
कंडक्टर भर्ती में परीक्षा में कुल 1 लाख 12 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। राजस्थान के 14 जिलों में कुल 370 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 100 परीक्षा केंद्र जयपुर में थे। इन सेंटरों पर 30 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। भर्ती परीक्षा 500 पदों के लिए हुई थी। 74.44 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। ऐसे देख सकते हैं आंसर की आगे देखें VDO भर्ती परीक्षा की आंसर की… कंडक्टर भर्ती परीक्षा-2024 की आंसर की…
