भरतपुर में ज्वेलर पर चलाई गोली किराना व्यापारी के गले पर लगी। किराना व्यापारी वही लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिसका गंभीर हालत में हॉस्पिटल में इलाज जारी है। एएसपी हरिराम कुमावत ने बताया- घटना रूपवास थाना इलाके में गांधी पार्क के पास शाम करीब 7 बजे हुई। फिलहाल बाइक पर आए बदमाशों की तलाश की जा रही है। सर्राफा व्यापारी से बैग छीनने की कोशिश
सर्राफा व्यापारी अमरनाथ रघुवंशी निवासी बांके बिहारी कॉलोनी ने बताया- मेरी कस्बे के गांधी पार्क पर सर्राफा की दुकान है। आज शाम करीब 7 बजे मेरा बेटा धीरज रघुवंशी दुकान और हमारा कर्मचारी विष्णु दुकान बंद कर घर आ रहे थे। उनके पास ज्वेलरी और कैश से भरा एक बैग भी था। इसी दौरान घर से महज 200 मीटर पहले उनका पीछा कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक बदमाश ने उनसे थैला छीनने की कोशिश की। लेकिन धीरज थैला लेकर अरूण गोयल की किराना की दुकान में घुस गया, जहां बदमाशों ने एक के बाद एक करीब 3 फायर किए। इस दौरान गोली अरूण गोयल के गले पर लगी। उसकी हालत गंभीर है। उसे रूपवास के हॉस्पिटल लेकर गए, वहां से उसे आरबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया है। भीड़ जमा हुई तो बदमाश भागे
गोली चलने की आवाज सुन मौके पर लोग इकट्ठे हो गए। इसे देखकर बदमाश वहां से फरार हो गए। बदमाश दो बाइक पर सवार थे। घटना के बाद तुरंत अरूण को रूपवास के अस्पताल लेकर जाया गया। जहां से उसे आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। ………………………..
ये खबर भी पढ़िए
जयपुर में ज्वेलर के घर से 100KG की तिजोरी चोरी,VIDEO:सीढ़ियों से घसीटते हुए बाहर निकाली, चांदी के गहने भरे थे जयपुर में एक ज्वेलर के घर से चोर गहनों से भरी 100 किलो वजनी तिजोरी उठा ले गए। तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर आए थे। पूरी खबर पढ़िए