जालंधर के काला संघिया रोड पर बुधवार शाम को गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हों गई। घटना काला सिंघा रोड पर स्थित अमर एन्क्लेव कॉलोनी में हुई है। मृतक की पहचान हरीश चंद्र उम्र 72 साल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। मौके पर पहुंचे एसीपी वेस्ट सर्वणजीत सिंह ने बताया कि गोली चलने के सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोली व्यक्ति की खुद की बंदूक से चली है। बंदूक साफ कर कर रहा था व्यक्ति प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृत्क अपने लाइसेंसी 12 बोर घर के बाहर बैठकर साफ कर रहा था। जिसको लेकर अचानक गोली चल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज करके अगली कार्रवाई की जाएगी।
