पंजाब के लुधियाना में बीते दिन कार सवार बदमाशों द्वारा टोल प्लाजा मैनेजर पर फायरिंग मामले में मैनेजर गंभीर घायल हो गया। एक गोली उनकी जांघ में लगी, जबकि दूसरी उन्हें छूकर निकली। इस केस में पुलिस ने 6 टीमें बनाई है जो अलग-अलग इलाकों में रेड कर रही है। हमलावर कार सवार टोल प्लाजा पर फायरिंग करने के बाद लुधियाना की तरफ भागे है। जानकारी देते हुए डीएसपी तरलोचन सिंह ने कहा कि 6 पुलिस की टीमें बनाई गई है। ये टीमें लुधियाना सहित अन्य इलाकों में रेड कर रही है। फायरिंग करने वाले बदमाशों को पुलिस जल्द काबू कर लेगी। पहले तलवारों से किया हमला, फिर गोली चलाई बता दें कि टोल प्लाजा पर बदमाशों ने पहले मैनेजर यादविंदर के ऊपर पहले तलवारों से हमला किया। इसके बाद गोली मार दी। घायल अवस्था में उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। डॉक्टरों ने चंडीगढ़ रेफर किया डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया था कि लुधियाना के कस्बा समराला में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे घुलाल टोल प्लाजा पर कार सवार 4 बदमाश आए। कार में सवार बदमाशों ने टोल के मैनेजर यादविंदर सिंह पर गोली चला दी। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुरानी रंजिश का मामला डीएसपी तरलोचन सिंह ने आगे था कहा कि टोल प्लाजा पर हुई फायरिंग का मामला पुरानी रंजिश का है। घायल यादविंदर सिंह पहले कुछ समय पहले अमृतसर के पास ढिल्लवां में एक टोल प्लाजा पर काम करते थे, यहां उनकी नछत्तर सिंह नाम के व्यक्ति से दुश्मनी हो गई थी। स्विफ्ट कार में आए बदमाश तरलोचन सिंह ने आगे कहा था कि हमलावर करीब साढ़े 3 बजे स्विफ्ट डिजायर कार में आए। आरोपियों ने गाड़ी से उतरकर पहले यादविंदर पर तलवारों से हमला किया। इसके बाद उन्होंने गोली चला दी। यादविंदर करीब 5 महीने पहले ही घुलाल टोल प्लाजा पर तैनात हुए थे।
