कोटा में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने 6 माह की बालिका को उसकी मां की ओर से बेचने के लिए घूमते हुए पकड़ा। चाइल्ड हेल्पलाइन कोटा की श्रुति शर्मा, जयवीर सिंह और प्रतीक्षा फाउंडेशन की प्रतीक्षा पारीक को सूचना मिली थी कि महाराव भीम सिंह चिकित्सा परिसर में एक महिला अपनी गोद में बच्ची को लिए घूम रही थी। मां अपनी बेटी को 2 हजार रुपए में बेचने की बात कर रही है। चिकित्सा परिसर में टीम पहुंची तो महिला मानसिक और आर्थिक रूप से अस्थिर दिखी। बातचीत में उसने बताया कि वह अपने पति को खोजने कोटा आई है। उसकी स्थिति और बालिका की सुरक्षा को देखते हुए टीम ने दोनों को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के समक्ष पेश किया। अस्थाई आश्रम में भिजवाने का आदेश
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया- समिति की ओर से मामले की गंभीरता और महिला की मानसिक स्थिति देखी गई है। इसमें बालिका के हित संरक्षण के तहत महिला व शिशु को बलिया गृह के अस्थाई आश्रम में भिजवाने का आदेश किया गया। साथ ही अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि बालिका की सभी आवश्यक जरूरतें तुरंत पूरी की जाएं और महिला को उचित उपचार व देखभाल उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बताया- महिला द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आगे उसके पुनर्वास और उच्च देखभाल की प्रक्रिया चाइल्ड हेल्पलाइन और फाउंडेशन टीम की सहायता से जारी रहेगी। यह खबर भी पढ़ें… कोटा के माला रोड पर दिखा पैंथर:कार सवार युवक ने बनाया वीडियो, दीवार पर चढ़कर आर्मी इलाके के जंगल में घुसा कोटा शहर में वाइल्डलाइफ मूवमेंट लगातार बढ़ रहा है। एक बार फिर माला रोड इलाके में पैंथर दिखाई देने की घटना सामने आई है। सोमवार देर रात सड़क से गुजर रहे एक कार सवार युवक ने पैंथर का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें वह सड़क पार कर आर्मी क्षेत्र के घने जंगल की ओर जाता हुआ नजर आ रहा है। यह इलाका पहले भी पैंथर की गतिविधियों के लिए सुर्खियों में रह चुका है। (पूरी खबर पढ़ें)
