बाड़मेर में पुलिस ने हीरोइन तस्करी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बकरियां चराते-चराते तस्करों के संपर्क में आए 3 साल से फरार आरोपी को पकड़ा है। 25 हजार का इनामी आरोपी BSF जवानों से नजर बचाकर घंटी बजाता और पाकिस्तानी तस्करों को हेरोइन पैकेट फेंकने का संकेत देता था। इसके बाद जैसे ही हेरोइन का पैकेट सीमापार से आता, ऊंट पर बैठकर भाग निकलता। मैसेज मिलने पर दिल्ली और पंजाब में सप्लाई कर देता। मामला गडरारोड थाना इलाके का है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- स्वरूप सिंह निवासी गडरारोड को धोरों में पीछा कर पकड़ा है। आरोपी 22 जुलाई 2022 को बीएसएफ की ओर से पकड़े स्वरूपसिंह निवासी बीजावल का सहयोगी है। यह स्वरूप सिंह पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में था और उनसे हेरोइन मंगवा कर देश में सप्लाई करता था। नाबालिग तस्कर के पकड़े जाने के बाद से छिपता रहा
एसपी ने बताया- पूछताछ में 2 और तस्करों के नाम सामने आए थे, इसमें मोती सिंह और दूसरा स्वरूप सिंह था। 31 अक्टूबर को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और एटीएस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर उसे पकड़ा था। इसके बाद स्वरूप सिंह की गिरफ्तारी हुई है। एसपी ने बताया- जैसे ही स्वरूप सिंह को मोती सिंह के पकड़े जाने की सूचना मिली तो वह सतर्क हो गया था। वह अपने संभावित ठिकानों पर जगह बदल-बदल कर रह रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस इसके पीछे लग गई। जानकारी मिली कि स्वरूप सिंह बाड़मेर में धोरों की नोणों में छिपा है। इसे डिटेन कर थाने लाए। बकरियां चराते-चराते हेरोइन की तस्करी
पूछताछ में सामने आया कि स्वरूपसिंह पहले बकरियां चराता था। बॉर्डर एरिया की काफी जानकारी थी। तस्करों के संपर्क में रहकर बॉर्डर से हेरोइन तस्करी की खेप लाने में शामिल हो गया। पूछताछ में सामने आया कि BSF की नजर हटते ही तस्कर घंटी बजाकर सीमापार ये हेरोइन मंगवा लेते थे। पकड़े गए तस्करों पर पहले से केस दर्ज
स्वरूपसिंह पुत्र राणसिंह निवासी सातलिया बीजावल के खिलाफ 10 मामले दर्ज है। इसमें 5 मादक पदार्थ तस्करी के है। भूट्टासिंह उर्फ प्रेमसिंह के खिलाफ 6 मामले दर्ज है, इसमें 5 मामले मादक पदार्थ तस्करी के है। गुलाब सिंह निवासी बांकीदास जैसलमेर के खिलाफ 5 मामले दर्ज है। अर्जुनसिंह जैसलमेर के म्याजलार थाने का हिस्ट्रीशीटर है। कुल 13 मामले दर्ज है। भगवानसिंह निवासी जैसलमेर के 4 और जगमालसिंह, मोतीसिंह और स्वरूपसिंह के खिलाफ 1-1 मामले दर्ज है। …………. तस्कर की गिरफ्तारी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नाबालिग तस्कर के शातिर कोडवर्ड में फंसी सुरक्षा एजेंसियां:3 साल तक दिया चकमा, इनपुट देने के बहाने बॉर्डर पर घूमता, पाकिस्तान से मंगवाता था ड्रग्स बाड़मेर का इंटरनेशल नाबालिग तस्कर 3 साल से राजस्थान की खुफिया एजेंसियों को गच्चा दे रहा था। तस्करी के आरोप में पिता के जेल जाने के बाद कमान संभाली। (पढ़ें पूरी खबर)