लुधियाना में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है, जिसका एक बड़ा कारण खुले में कूड़ा जलाना है। अब नगर निगम लुधियाना (MCL) ने शहर की हवा को स्वच्छ बनाने के लिए कड़ा रुख अपना लिया है और आम जनता से स्वास्थ्य के लिए इस घातक प्रथा को तुरंत बंद करने की अपील की है। सोमवार रात गऊ घाट श्मशान घाट के पास कूड़ा जलाने की घटना पर निगम ने तुरंत एक्शन लिया। प्रदूषण फैलाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजा गया है। कूड़ा जलाने से निकलने वाला जहरीला धुआँ केवल बदबू नहीं फैलाता, बल्कि इसमें कार्बन मोनोऑक्साइड और डाइऑक्सिन जैसी जानलेवा गैसें होती हैं, जो साँस संबंधी गंभीर बीमारियों को जन्म देती हैं। नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल की अपील हम शहरवासियों से हाथ जोड़कर अपील करते हैं कि अपने और अपने बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खुले में कूड़ा फेंकना या जलाना तुरंत बंद करें। यह न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि आपके पड़ोसियों और पर्यावरण के साथ भी खिलवाड़ है। शहर को साफ़ और स्वस्थ बनाने में निगम का सहयोग करें।” सख्त कार्रवाई के नियम कमिश्नर डेचलवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि कूड़ा जलाते हुए पकड़े गए किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा उल्लंघन करने वालों पर ₹25,000 तक का जुर्माना लगाया जुर्माने के साथ-साथ, कूड़ा प्रबंधन नियमों के तहत अब FIR भी दर्ज कराई जाएगी। नगर निगम अब शहर के हर कोने में टीमों के माध्यम से निगरानी कर रहा है और उल्लंघन करने वालों पर दिन-रात कड़ी नज़र रखी जा रही है। शहर को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आपकी जागरूकता और सहयोग अत्यंत आवश्यक है।