राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े ने रविवार को जयपुर स्थित राजभवन में श्री श्याम महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। यह महोत्सव श्री श्याम शरणम् सेवा समिति (रजि.), बालोतरा द्वारा 25 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुमित संचेती ने राज्यपाल का दुपट्टा ओढ़ाकर, गुलदस्ता और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। राज्यपाल बागड़े ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खाटूश्यामजी की भक्ति समाज में एकता, सद्भाव और सेवा की प्रेरणा देती है। उन्होंने समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और 25 नवंबर को बालोतरा में होने वाले महोत्सव में शामिल होने का प्रयास करने की बात कही। महत्व के बारे में बताया
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के बाद बालोतरा में निर्माणाधीन बाबा खाटूश्यामजी मंदिर के निर्माण कार्य पर भी विस्तृत चर्चा हुई। समिति अध्यक्ष ने राज्यपाल को मंदिर की स्थापत्य योजना, निर्माण की प्रगति और धार्मिक दृष्टिकोण से इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल बागड़े ने इस दौरान कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल समाज में आस्था, संस्कृति और लोक एकता के प्रतीक होते हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया और इसके शीघ्र पूर्ण होने की कामना की। ये रहे मौजूद
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुमित संचेती के साथ योगेश सोनी, जगदीश हुड्डा, संजय परिहार, पीराराम चौधरी और अन्य समिति पदाधिकारी उपस्थित रहे।