नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर टोंक से है। यहां करंट लगने से दो भाइयों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. रास्ते में पड़े थे बिजली के तार,2 भाइयों की मौत
टोंक में करंट लगने से दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों रविवार सुबह करीब 6 बजे नहर के रास्ते से खेत पर जा रहे थे। रास्ते में बिजली के टूटे तार पड़े थे। पैर तार पर टच होने से उन्हें करंट लग गया। उनकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। हादसा पीपलू थाना इलाके के बलखंडिया गांव में हुआ। पूरी खबर पढ़ें 2. कोटा में गहलोत के सामने धारीवाल-गुंजल के समर्थक भिड़े
अंता (बारां) उपचुनाव में रविवार (9 नवंबर) को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। राजस्थान कांग्रेस और भाजपा के सीनियर लीडर्स चुनावी मैदान में प्रचार में जुटे हैं। इस बीच कांग्रेस की गुटबाजी भी खुलकर सामने आई है। पूरी खबर पढ़ें 3. घर में 9 दिन बाद शादी, चाचा-भतीजे की मौत
सीकर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चाचा के 2 भाइयों की 18 नवंबर को शादी है। पूरी खबर पढ़ें 4. अंता में भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे ने किया रोड शो
अंता विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है। आज शाम 6 बजे प्रचार थम जाएगा। आखिरी दिन भाजपा ने अंता में रोड शो किया। रोड शो में भजनलाल शर्मा, वसुंधरा राजे, मदन राठौड़, प्रेमचंद बैरवा, दुष्यंत सिंह और भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन रथ पर सवार थे। पूरी खबर पढ़ें 5. जेल में वॉच टावर पर तैनात कॉन्स्टेबल को गोली लगी,मौत
भीलवाड़ा जिला जेल में वॉच टावर पर ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। RAC की 13 बटालियन के कॉन्स्टेबल रामकिशोर मोडिवाल (37) पुत्र पोलूराम जाट की जेल परिसर में बने वॉच टावर पर ड्यूटी थी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. जयपुर में राजस्थान का सबसे बड़ा अन्नकूट
जयपुर के प्रसिद्ध खोले के हनुमान जी मंदिर में राजस्थान का सबसे बड़ा अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया है। मंदिर परिसर में दोपहर 12:15 बजे हनुमान जी की महाआरती हुई, दोपहर 1 बजे से अन्नकूट की पंगत प्रसादी शुरू हुई। पूरी खबर पढ़ें 7. ग्रेनाइट से भरे ओवरलोड ट्रेलर ने उखाड़ा टोल बूथ
अजमेर में ग्रेनाइट पत्थरों के ब्लॉक से भरे ओवरलोड ट्रेलर की ओर से टोल बूथ को उखाड़ दिया।जिसका वीडियो सामने आया है। घटना अरांई-किशनगढ़ मार्ग पर बने टोल बूथ की गुरुवार शाम करीब 5 बजे की है। पूरी खबर पढ़ें 8. ढाई मिनट में बदमाशों ने 10 लाख की अंगूठियां चुराईं
ज्वेलर को झांसा देकर दो चोर 10 लाख रुपए के गहने पार कर ले गए। घटना सीकर जिले के श्रीमाधोपुर थाना क्षेत्र का है। थाना अधिकारी विजय सिंह ने बताया-घटना खंडेला बाजार में रविवार दोपहर साढे़ 12 बजे की है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. सीकर में गहने-रुपए लेकर भागी दुल्हन लिव इन पार्टनर के साथ रह रही
सीकर के उद्योग नगर इलाके में शादी के 25 दिन बाद ही दुल्हन अपने ससुराल से चली गई। पति ने अब पत्नी के खिलाफ लाखों रुपए के गहने और 1 लाख रुपए नगदी चोरी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. शहरी-सरकारों की बागडोर कल से अधिकारी संभालेंगे
जयपुर, जोधपुर और कोटा में संचालित 2-2 नगर निगम 10 नवंबर से मर्ज होकर 3 रह जाएंगे। इन निगमों के मेयर के पावर प्रशासक के तौर पर संभागीय आयुक्त को दे दिए जाएंगे।