आज सप्ताह के अंतिम दिन नागौर और मेड़ता कृषि मंडी में कृषि जिंसों की आवक जारी रही। किसान अपनी उपज लेकर लगातार मंडी पहुंच रहे हैं। नागौर मंडी में प्रतिदिन 30 से 35 टन माल की आवक हो रही है। नागौर मंडी में मूंग के अधिकतम भावों में आज फिर गिरावट देखी गई। जबकि मेड़ता मंडी में भाव स्थिर रहे। असालिया की न्यूनतम कीमतों में आज तेजी दर्ज की गई। मेड़ता मंडी में जिंसों के भाव स्थिर रहे, हालांकि आवक ज्यादा होने से कल(शुक्रवार) मंडी में खुली नीलामी बंद रही थी, जो आज फिर से चालू हुई। मेड़ता मंडी में भी कृषि जिंसों की बम्पर आवक हो रही है, जिसकी वजह से मंडी नीलामी के लिए माल रखने के लिए जगह कम पड़ रही है। मेड़ता मंडी में सरसों के भावों में मामूली तेजी देखी गई। कल रविवार के कारण दोनों ही मंडियों में छुट्टी रहेगी। अब सोमवार से ही मंडी खुलने के बाद ही मंडी में खरीद होगी और किसान अपनी उपज लेकर आ सकेंगे।
