एफबीएस जयपुर वुमन ऑर्गेनाइजेशन की ओर से हाल ही में आयोजित फैशन शो की सफलता के बाद उसकी ग्रैंड सक्सेस पार्टी का आयोजन हुआ। इस पार्टी की रौनक ने एक बार फिर शहर के ग्लैमर सर्कल में हलचल मचा दी। मालवीय नगर स्थित डायनोसिस क्लब में हुई इस धमाकेदार पार्टी में डांस, म्यूज़िक और मस्ती का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने सभी मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फाउंडर मेघा गुप्ता ने कहा कि एफबीएस सिर्फ एक फैशन शो नहीं, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां क्रिएटिव माइंड्स और विजनरी एंटरप्रेन्योर्स एक साथ आते हैं। हमारी सफलता का असली कारण दोस्ती, सहयोग और पॉजिटिव एनर्जी है। डायनोसिस क्लब की ओनर गौरा बतरा ने कहा कि जब एक महिला दूसरी महिला को सपोर्ट करती है, तभी इस तरह का मैजिक होता है। यह आयोजन उसी भावना का जश्न है। इस यादगार शाम में फैशन और एंटरप्रेन्योरशिप की दुनिया के नामी इन्फ्लुएंसर्स, डिजाइनर्स और बिजनेस लीडर्स ने एक साथ मिलकर सफलता का जश्न मनाया। ग्लैमर और स्टाइल से सजी इस शाम का उद्देश्य सफलता के साथ-साथ दोस्ती और आपसी बॉन्डिंग को और मजबूत बनाना है। पार्टी की शुरुआत एनर्जी से भरपूर डांस परफॉर्मेंस से हुई, जिसके बाद सभी मेहमानों ने म्यूजिक बीट्स पर जमकर ठुमके लगाए। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने अपने स्टाइलिश लुक्स और पलों को कैमरे में कैद कर फैन्स के साथ साझा किया। फोटो सेशन, सेल्फी कॉर्नर और लाइव डीजे ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। कमेटी मेंबर्स वैशाली मोदी, रश्मि कोतवाला, प्राची खंडेलवाल, मुनमुन पोद्दार और अक्षिता गर्ग ने आयोजन की पूरी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। इस मौके पर शहर की जानी-मानी हस्तियां बृंदा पालावत, हनीत सिंह, डॉ. प्राची जैन, नव्या जैन, कविता सराफ, आरुषि गुप्ता, गौरव गुप्ता, नंदिनी जैसवानी और ऋचा जालान सहित कई मेहमान उपस्थित रहे।