नाना ने अपने ही दोहिते की हत्या कर दी, वहीं अपनी बेटी के सिर में भी कुल्हाड़ी से वार किया है। पड़ोसी से झगड़ा होने की बात पर बेटी अपने पिता को समझाने अपने 3 साल के बेटे को साथ लेकर आई थी, इसी दौरान गुस्साए पिता ने हमला कर दिया। मामला बांसवाड़ा के कोतवाली थाना इलाके के जेल रोड का गुरुवार शाम 7 बजे का है। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी तो पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से बात की। ​कोतवाली थानाधिकारी रूप सिंह ने बताया- शाम को सूचना मिली थी कि शौकत ने अपनी बेटी काजल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया है। वहीं इस हमले में शौकत के दोहिते अरबाज की मौके पर मौत हो गई है। इसके बाद एक टीम बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल पहुंची और दूसरी टीम को शौकत को पकड़ने के लिए रवाना किया है। शौकत को फिलहाल डिटेन किया गया है, उससे पूछताछ जारी है। परिजनों द्वारा रिपोर्ट देने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। देखिए अस्पताल की तस्वीरें…. दोपहर में झगड़ा होने की बात आई सामने SHO रूपसिंह ने बताया- प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि दिन में पड़ोसी और आरोपी शौकत के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद शौकत की पत्नी कुरैशी उसे समझाने एयर रोकने गई थी। शौकत ने उसके साथ भी मारपीट की है। घटना के बाद रिश्तेदारों ने उसकी पत्नी की हॉस्पिटल में इलाज करवा कर घर ले गए। SHO ने बताया- इसके बाद इसकी सूचना परिजनों ने बेटी काजल को दी। जब काजल उसे समझाने आई तो शौकत ने उनपर भी हमला कर दिया। शौकत से पूछताछ जारी प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि काजल के सिर में कुल्हाड़ी से हमला हुआ है। वहीं अरबाज को लेकर अभी यह सामने आया है कि या तो शौकत ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी का पिछला हिस्सा मारा है या उसे जोर से धक्का दे दिया है। ऐसे में, मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।