सवाई माधोपुर में एक अधेड़ के रपट पर बहने की आशंका के बाद प्रशासन से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घटना जिले के चौथ का बरवाड़ा तहसील के ऐचेरे बगीना रपट की है। ग्रामीणों के अनुसार अधेड़ का नाम आमीन मोहम्मद पुत्र इब्राहिम मोहम्मद निवासी दोंदरी बताया जा रहा है। वह धर्म बेटी से मिलने आया था। जुगाड़ के पीछे उसने बाइक लगा दी थी। हालांकि प्रशासन को सूचना मिलने के बाद पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। अभी प्रशासन की ओर से पुष्टि नहीं की गई है लेकिन रपट पर बहने की आशंका के चलते सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। धर्म की बेटी से मिलने ऐचेर आया था अधेड़ ग्रामीणों के अनुसार आमीन मोहम्मद देर शाम को करीब 7:30 बजे ऐचेर गांव जा रहा था। इस दौरान पहले उसने अपनी मोटरसाइकिल किसी ट्रैक्टर ट्राली में रखी। उसने जब इसके लिए 100 रुपए मांगे तो बाइक को उसमें से उतार दिया। इसके बाद रपट के ऊपर जा रहे एक जुगाड़ के पीछे अपनी मोटरसाइकिल लगा दी। जुगाड़ ड्राइवर ने जब दूसरे छोड़ के किनारे पर जाकर देखा तो मोटरसाइकिल सवार नजर नहीं आया। ऐसे में उसके बहने की आशंका बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि ऐचेर निवासी शिवराज बैरवा ने बताया कि उसकी पत्नी को अमीन खान धर्म की बेटी बना रखा है। इसके चलते उसने सूचना दी थी कि वह आज गांव आएगा। ऐचेर रपट के पास आने पर भी उसने फोन किया था। जब वह नहीं आया तथा मौके पर अन्य वाहन चालकों से पूछा तो उनका कहना था कि एक मोटरसाइकिल सवार नदी में आता हुआ तो दिखाई दिया था, लेकिन किनारे पर नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल भी बंद हो गया। इसके बाद शिवराज ने दोंदरी में उसके परिजनों को सूचना दी। उन्होंने भी बताया कि वह ऐचेर गया है।
