भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 22 अंक की मामूली बढ़त के साथ 73,268.47 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर यह 0.09 फीसदी या 81 अंक की बढ़त के साथ 73,268.47 पर ट्रेड करता दिखा। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.15 फीसदी या 34 अंक की बढ़त के साथ 22,733 पर ट्रेड करता दिखा।
