Rajasthan : राजस्थान सरकार ने केन्द्र सरकार की तर्ज पर जुलाई माह से 9 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) व 5 लाख पेंशनरों का महंगाई राहत (डीआर) 3 फीसदी बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। अभी प्रदेश में डीए-डीआर 60 फीसदी है, जो अब बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा। घोषणा से पहले तक की राशि जीपीएफ में जमा होगी और दिसम्बर में मिलने वाले वेतन में राशि जुड़कर आने की उम्मीद है।