वड़ोदरा में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की ओर से प्रतीका रावल की अर्धशतकीय पारी और विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा के आखिरी छक्के के दम पर टीम ने आसानी से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.
