Gold Silver Price: धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए इस बार दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट अच्छी खबर लेकर आई है। लेकिन दोनों के भाव एक जैसी रफ्तार से नहीं गिरे हैं। चांदी की कीमत में सोने के मुकाबले कहीं ज्यादा कमी आई है। जनवरी में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी अपने उच्च स्तर से करीब 56% नीचे आ चुकी है। भारत में भी इसका भाव 2 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे चला गया है। सोने की कीमत में भी गिरावट आई है, लेकिन यह चांदी के मुकाबले कम है। ऐसे में सवाल है कि चांदी इतनी तेजी से क्यों सस्ती हुई और धनतेरस पर खरीदारी करने वालों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
