ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय विवाहिता ने अपने जेठ कमल पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक, घटना 28 फरवरी 2026 की रात हुई थी. आरोपी उसे 2 मार्च को मुरैना छोड़ आया. धमकी और सामाजिक बदनामी के डर से वह चुप रही. बाद में मां और नानी के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.
