इंटरनेशनल पुष्कर मेला-2026 का फाइनल कैलेंडर मंगलवार को जिला प्रशासन ने जारी कर दिया। इस बार मेले में दो दिन बॉलीवुड नाइट होगी। 22 नवंबर को बॉलीवुड सिंगर अमित मिश्रा और 23 नवंबर को स्वरूप खान मेला ग्राउंड में प्रस्तुति देंगे। दोनों कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होंगे। वहीं, 20 नवंबर को कबीर कैफे की परफॉर्मेंस भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। मेले में इस बार स्थानीय कलाकारों के साथ नॉर्थ और वेस्ट जोन के कलाकारों को भी प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। जिला कलेक्टर लोक बंधु, एडीएम प्रशासन अभिषेक गोयल और एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने मंगलवार को मेले का फाइनल कैलेंडर जारी किया। तीन चरणों में आयोजित होगा मेला इंटरनेशनल पुष्कर मेले का आयोजन पशु, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों के तीन चरणों में होता है। मेले की अनौपचारिक शुरुआत 10 नवंबर से होगी, जबकि औपचारिक आयोजन 17 से 24 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बॉलीवुड और अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। भास्कर पर देखें सबसे पहले पूरा फाइनल कैलेंडर…..