छोटा उदेपुर जिले में एक पिता ने अपने 8 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव ओरसंग नदी के पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया. इसके बाद उसने खुद के गले पर ब्लेड मारकर जान देने की कोशिश की. गंभीर हालत में उसे वड़ोदरा के एसएसजी अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.