पंजाब को ‘हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026’ की मेजबानी का ऐतिहासिक अवसर मिला है। इस उपलब्धि को लेकर पूरे राज्य के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को ट्रॉफी मोगा जिले के ऐतिहासिक गांव ढुडीके स्थित हॉकी ऑक्सफोर्ड स्टेडियम पहुंची, जहां एक विशेष समारोह और प्रदर्शनी मैच का भव्य आयोजन किया गया। ट्रॉफी के मोगा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस विशेष अवसर पर विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष बरिंदर कुमार मधेके, मार्केट कमेटी निहाल सिंह वाला के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ADC) जसपिंदर सिंह और जिला खेल अधिकारी नवदीप जिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक बिलासपुर ने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन पंजाब की समृद्ध हॉकी विरासत को और मजबूत करेंगे तथा युवाओं को नशों से दूर कर खेलों से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होंगे। पंजाब की हाकी की विरासत मजबूत होगी समारोह को संबोधित करते हुए विधायक बिलासपुर ने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन पंजाब की समृद्ध हॉकी विरासत को और मजबूत करेंगे तथा युवाओं को नशों से दूर कर खेलों से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होंगे। टूर्नामेंट का शेड्यूल: जालंधर और मोहाली में होंगे मुकाबले पंजाब के खेल इतिहास के लिए यह टूर्नामेंट बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है: 26 अक्टूबर: ट्रॉफी यात्रा जालंधर पहुंचेगी। 27 अक्टूबर से 2 नवंबर: टूर्नामेंट के सभी लीग मुकाबले जालंधर में खेले जाएंगे। 4 और 5 नवंबर: सेमीफाइनल, तीसरे स्थान का मुकाबला और ग्रैंड फाइनल मोहाली में आयोजित होगा। प्रशासनिक अधिकारियों और खेल प्रेमियों का मानना है कि इस वैश्विक टूर्नामेंट के सफल आयोजन से पंजाब का नाम अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक बार फिर चमक उठेगा।