बिहार में 27 अक्टूबर से 26 नवंबर तक नशे के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नशामुक्ति वाहिनी को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करेंगे. शराब, गांजा, स्मैक और चरस के दुष्प्रभाव बताए जाएंगे. जीविका दीदियां घर-घर पहुंचेंगी, जबकि स्कूल-कॉलेजों, पंचायतों और छठ घाटों पर भी कार्यक्रम होंगे. शिकायत के लिए दो टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं.