जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए कमलेश जायसवाल को जिला कार्यालय मंत्री नियुक्त किया है। कमलेश जायसवाल पहले सह-कार्यालय मंत्री का दायित्व निभा चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।