नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक हनुमान बेनीवाल का पैतृक गांव बरणगांव में सरपंच पद का चुनाव रोचक हो गया है। यहां पर हनुमान बेनीवाल की 2 भाभियां सरपंच की कुर्सी के लिए चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं। नागौर पंचायत समिति में आने वाले इस गांव में सरपंच की कुर्सी के लिए 6 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें हनुमान बेनीवाल के बड़े भाई स्वर्गीय रामप्रसाद बेनीवाल की पत्नी मीरा बेनीवाल और दूसरे भाई प्रेमसुख बेनीवाल की पत्नी राजबाला बेनीवाल भी हैं। 25 साल पहले सरपंच रहे थे रामप्रसाद बेनीवाल
सांसद के बड़े भाई स्वर्गीय रामप्रसाद बेनीवाल गांव की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे थे। वे करीब 25 साल पहले बरणगांव के सरपंच भी रहे थे। अब उनकी पत्नी मीरा बेनीवाल सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। दूसरी ओर, प्रेमसुख बेनीवाल की पत्नी राजबाला बेनीवाल भी अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। राजबाला और मीरा दोनों सगी बहनें हैं। अभी तक हनुमान बेनीवाल के आधिकारिक तौर पर किसी के समर्थन करने की पुष्टि नहीं हुई है। 2,970 मतदाताओं के हाथ में फैसला बरणगांव और उससे जुड़े बूढ़ी और अर्जुनपुरा क्षेत्र को मिलाकर कुल 2 हजार 970 मतदाता हैं। बरणगांव के इस चुनाव को बेनीवाल परिवार से जुड़े पुराने राजनीतिक घटनाक्रमों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में मीरा बेनीवाल की बेटी डॉ. अनीता बेनीवाल भी हनुमान बेनीवाल के सामने चुनाव मैदान में उतरी थीं। 2024 में खींवसर विधानसभा उपचुनाव में हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल को हार का सामना करना पड़ा था। पूर्व मंत्री की पत्नी सातवीं बार निर्विरोध सरपंच चुनी गईं बाड़मेर जिले में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी की पत्नी भीखीदेवी सातवीं बार निर्विरोध सरपंच चुनी गई हैं। बायतु पंचायत समिति की वीरेंद्र नगर ग्राम पंचायत में उनके सामने कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं था। ……………. ये खबर भी पढ़िए… राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू को भाजपा ने दिया टिकट:कांग्रेस ने विधायक नरेंद्र बुडानिया की पत्नी को मैदान में उतारा; देखें 8 जिला परिषदों में कौन उम्मीदवार भाजपा ने चित्तौड़गढ़, डीग, भरतपुर, सवाई माधोपुर, श्रीगंगानगर, चूरू, डीडवाना-कुचामन और हनुमानगढ़ जिला परिषद के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस ने भी हनुमानगढ़, चूरू, डीडवाना-कुचामन और श्रीगंगानगर जिला परिषद के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। पूरी खबर पढ़िए