8th Pay Commission News: देशभर में करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को गुड न्यूज मिली है। सरकार ने मंगलवार को आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस को मंजूरी दे दी। यानी अब आयोग अपना काम आधिकारिक रूप से शुरू कर देगा। आयोग यह तय करेगा कि फिटमेंट फैक्टर कितना होगा और भत्तों व पेंशन में क्या बदलाव किये जाएं। आयोग के पास रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय है। हालांकि, आठवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है। आठवें वेतन आयोग में कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढे़गी, यह फिटमेंट फैक्टर से तय होगा। आइए जानते हैं कि यह क्या होता है।