चंदौली जिले के धीना इलाके में बोरियों में बंद दो अज्ञात युवकों (उम्र 32 व 35 वर्ष) के गोलियों से छलनी शव मिले. एक का गला भी कटा था और दोनों के बाएं हाथ पर ‘महाकाल’ लिखा है. पुलिस को हत्या कहीं और करके शव यहाँ फेंकने की आशंका है.