अलीगढ़ में 20 अक्टूबर को मनोज की मौत के मामले में परिजनों ने ऑडी सवार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का दावा है कि हॉर्न बजाने और रास्ते को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद बाइक को टक्कर मारी गई और सड़क पर गिरे मनोज को ऑडी पीछे करके कुचल दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.