कोटपूतली-बहरोड़ जिले में दो साल के बच्चे को नरबलि के लिए किडनैप किया गया था। आरोपी दशहरा पर बच्चे की बलि देने वाला था। इससे पहले पुलिस ने 150 किलोमीटर दूर उत्तरप्रदेश के मथुरा से 20 अक्टूबर को बच्चे को बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 18 अक्टूबर को नीमराना से बच्चे को उठाकर ले गया था। पुलिस को आशंका है कि अगर दशहरे के दिन आरोपी को नहीं पकड़ा जाता तो वह बच्चे की बलि दे सकता था। आरोपी की पहचान विवेक कुमार निवासी सासाराम जिला रोहतास (बिहार) के रूप में हुई। उसके पास से त्रिशूल और श्रृंगार का सामान मिला। पुलिस ने 350 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर पीछा करते हुए उत्तरप्रदेश के मथुरा पहुंची। वहां एक मंदिर के पास से आरोपी को पकड़ा। कोटपूतली-बहरोड़ एसपी सतवीर सिंह ने बताया- 18 अक्टूबर की दोपहर 3:45 पर सूचना मिली कि नीमराना थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहा 2 साल का बच्चा लापता है। टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले। एक सीसीटीवी में बच्चा बाइक पर एक अनजान व्यक्ति के साथ बैठकर जाता दिखा। जांच में सामने आया कि बाइक सवार बच्चे को दिल्ली रोड की ओर ले गया है। पुलिस ने 350 सीसीटीवी कैमरे खंगाले एसपी ने बताया- बच्चे की तलाश के लिए पुलिस ने 350 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आरोपी को फॉलो करते हुए टीम उत्तरप्रदेश के मथुरा पहुंची। वहां कोसीकलां थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर के पास से आरोपी को डिटेन कर बच्चे को दस्तयाब कर लिया। आरोपी विवेक कुमार के थैले में त्रिशूल और श्रृंगार का सामान मिला है। जिससे आशंका है कि आरोपी नर बलि के लिए बच्चे को किडनैप करके ले गया था। अजमेर और शाहपुरा में चुराईं बाइक पुलिस ने बताया- आरोपी विवेक सबसे पहले अजमेर पहुंचा। वहां उसने क्लॉक टावर थाना क्षेत्र से एक बाइक चुराकर एक बच्चे को किडनैप करने की कोशिश की। वहां सफलता नहीं मिलने पर वह जयपुर के शाहपुरा की ओर निकल गया। नीमराना में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को उठाया शाहपुरा में बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इस पर उसने अजमेर से चुराई बाइक को वहीं छोड़कर दूसरी बाइक चुरा ली। जिसे लेकर वह नीमराना पहुंचा। नीमराना में उसने घर के बाहर 2 साल के बच्चे को खेलते हुए देखा। दोपहर 3:30 बजे जब बच्चे के आसपास उसे कोई नहीं दिखा तो वह बच्चे को बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। पुलिस ने 150 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपी को गिरफ्तार किया। एसपी सतवीर यादव ने बताया- आरोपी विवेक कुमार से बच्चे की किडनैपिंग को लेकर पूछताछ की जा रही है। … यह खबर भी पढ़ें पत्नी को वश में करने के लिए भतीजे की बलि-दी:तांत्रिक ने कहा था- खून और दिल लेकर आना; मासूम के शव को चारे में छुपाया खैरथल-तिजारा में पत्नी को वश में करने के लिए युवक ने 6 साल के भतीजे की बलि दे दी। हत्यारे ने मासूम के शरीर से खून निकालने के लिए जगह-जगह इंजेक्शन लगाया। शव को घर के पास चारे में छुपा दिया। मामला मुंडावर के सरायकला गांव का है। पुलिस ने हत्यारे चाचा और तांत्रिक को अरेस्ट कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)
