नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जोधपुर से है। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से रेप के दोषी आसाराम को 6 महीने की जमानत दी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. राजस्थान हाईकोर्ट से आसाराम को पहली बार जमानत
राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से रेप के दोषी आसाराम को 6 महीने की जमानत दी है। कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस संगीता शर्मा की डिवीजन बेंच ने जमानत याचिका पर सुनवाई की। याचिका मेडिकल आधार पर लगाई गई थी। पूरी खबर पढ़ें 2. 1 दिन के बच्चे को डस्टबिन में फेंका, भूख से बिलख रहा था
बीकानेर में 1 दिन के बच्चे को डस्टबिन में फेंक दिया गया। बच्चे के बिलखने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रही महिला उसके पास पहुंची। उसने बच्चे को देखा तो चौंक गई। मामला मोमासर बास गांव का है। फिलहाल बच्चे को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल के NICU में रखा गया है। पूरी खबर पढ़ें 3. अंता उपचुनाव में केजरीवाल ने नरेश मीणा को दिया समर्थन
अंता विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा का समर्थन करने की घोषणा की है। नरेश मीणा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल से समर्थन मांगा था। केजरीवाल ने रिप्लाई करते हुए समर्थन देने की घोषणा की है। पूरी खबर पढ़ें 4. भाजपा नेता पर हमला, जबरदस्ती जहर पिलाया
सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में BJP मंडल अध्यक्ष ललित पंवार को 2 बदमाशों ने जमीन दिखाने के बहाने बुलाया। बदमाशों ने पहले तो उनकी कार के शीशे तोड़े और फिर उन्हें जहर पिला दिया। इसी बीच सड़क पर 2 और कारें आई तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें 5. टाइगर के सामने 30 मिनट अटकी रही 25 टूरिस्ट की सांसें
जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में टाइगर के सामने 30 मिनट तक 25 टूरिस्ट की सांसें अटकी रही। कैंटर का पहिया जंगल में सफारी ट्रैक पर धंस गया था। सड़क में धंसे पहिए को बाहर निकालते, उससे पहले ही सामने एक बाघ आ गया। जो कैंटर के सामने पत्थर पर बैठ गया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. सिलेंडर ब्लास्ट में जिंदा जला व्यापारी, शटर 60 फीट तक उड़ा
झुंझुनूं में एक हार्डवेयर की दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट होने से व्यापारी जिंदा जल गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि लोहे का शटर 60 फीट और दुकानदार 20 फीट दूर जाकर गिरा।मंगलवार देर रात खेतड़ी में हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें 7. युवक के हाथों में बम फटा, चीथड़े उड़े
बांसवाड़ा जिले के बडलिया त्रिपुरा सुंदरी गांव में मछली पकड़ते समय बारूदी बम फटने से युवक के दोनों हाथों के चीथड़े उड़ गए। वह खून से लथपथ होकर मौके पर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें 8. अजमेर में वकीलों की तोड़फोड़, टेंट तोड़कर आग लगाई
अजमेर में जिला न्यायालय की नई बिल्डिंग में कोर्ट शिफ्ट होने से पहले वकीलों का विरोध शुरू हो चुका है। बुधवार को वकीलों ने नई बिल्डिंग में लगे टेंट को तोड़कर उसमें आग लगा दी। इस दौरान कुछ देर के लिए रास्ता भी जाम कर दिया। पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. रेगिस्तान में मछली खाने चीन से आया पक्षी
जैसलमेर के देगराय क्षेत्र में दुर्लभ प्रवासी पक्षी ग्रेट कॉर्मोरेंट का 2 जोड़ा नजर आया। मछलियों को पकड़कर खाने वाला ये पक्षी हर साल सर्दियों की शुरुआत में भारत की ओर प्रवास करता है। प्रजनन काल में ये पक्षी अपना रंग बदलता है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास
10. 30 अक्टूबर से ऑनलाइन भरनी होगी सर्विस प्रायोरिटी
RPSC ने RAS-2024 मुख्य परीक्षा में पास कैंडिडेट्स को निर्देश दिया है कि वे 30 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच SSO पोर्टल पर लॉगिन कर डिटेल आवेदन पत्र और सर्विस प्रायोरिटी क्रम ऑनलाइन भरें।