झुंझुनूं के गांगियासर में रायमाता मेला देखने जा रहे ग्रामीणों की पिकअप गाड़ी पलट गई। यह हादसा निराधनूं गांव के पास हुआ। ट्रैक्टर को बचाने की कोशिश में पिकअप बेकाबू होकर पलटी, जिससे उसमें सवार करीब 18-20 लोग घायल हो गए। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें तुरंत चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। जसरास, बिसाऊ, रामगढ़ और घांघू की 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को बिसाऊ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
बिसाऊ में प्राथमिक इलाज के बाद 6 गंभीर घायलों को चूरू भेजा गया। इनमें निराधनूं निवासी नवनीत नाई (22), संजय नाई (26), यशपाल नाई (19), लव कुमार (18), ललित कुमार (19) और कौशल्या (35) शामिल हैं। सभी घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।