भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में सपाट ट्रेड करता दिखा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 120 अंक की बढ़त के साथ 74,849.30 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 23 मिनट पर यह 0.11 फीसदी या 83 अंक की गिरावट के साथ 74,620 पर ट्रेड करता दिखा। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.17 फीसदी या 43 अंक की गिरावट के साथ 23,100 पर ट्रेड करता दिखा।