पावटा पंचायत समिति में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। अब प्रत्याशी चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं। अधिकांश वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है, जबकि कुछ वार्डों में अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी से मुकाबला बहुकोणीय हो गया है। वार्डवार प्रत्याशियों की संख्या पर नजर डालें तो वार्ड संख्या 1 में सबसे ज्यादा 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, वार्ड संख्या 10 में सबसे कम 2 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। 28 अक्टूबर को होगी वोटिंग जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 28 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। चुनाव परिणाम 20 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। अब प्रत्याशी प्रचार के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने और अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं।