संसद में मानसून सत्र को लेकर राजस्थान के सांसदों का रिपोर्ट कार्ड सामने आया है। सदन में पूछे गए सवालों के आधार पर जारी सूची में राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ नंबर एक नंबर पर हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा 57 सवाल पूछे। वहीं राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया और सोनिया गांधी का खाता भी नहीं खुल सका। इन दोनों ने एक सवाल भी नहीं पूछा। राजस्थान के भाजपा सांसदों में से सबसे कम 12 सवाल सीपी जोशी ने पूछे हैं। 21 जुलाई से 21 अगस्त तक मानसून सत्र में कुल 32 दिनों में 21 बैठकें हुई थी। पहले देखिए संसद में पूछे गए सवालों के आधार पर सांसदों का रिपोर्ट कार्ड संसद के दोनों सदनों में राजस्थान से 35 सांसद
संसद के दोनों सदनों को मिलाकर राजस्थान में 35 सांसद हैं। इसमें 25 लोकसभा और 10 राज्यसभा सांसद हैं। मानसून सत्र में मदन राठौड़ ने कुल 57 प्रश्न पूछे। वहीं जालौर-सिरोही के लोकसभा सांसद लुंबाराम चौधरी दूसरे नंबर पर (44 सवाल) और उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत और पाली सांसद पीपी चौधरी तीसरे नंबर पर (41 सवाल) रहे। राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और चुन्नीलाल गरासिया ने एक प्रश्न भी नहीं पूछा। सांसद राजकुमार रोत ने पूछे 19 सवाल, झारखंड-बिहार-छतीसगढ़ पर रहा फोकस बांसवाड़ा-डूंगरपुर के सांसद राजकुमार रोत ने 19 सवाल पूछे। हालांकि उनके अधिकांश सवालों में झारखंड, बिहार और छतीसगढ़ पर ज्यादा फोकस रहा। राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के बाद 40 से ज्यादा सवाल पूछने वालों में लुंबाराम चौधरी, मन्नालाल रावत और पीपी चौधरी शामिल रहे। जबकि दामोदर अग्रवाल, नीरज डांगी, महिमा कुमारी, प्रमोद तिवारी ने 30 से ज्यादा सवाल पूछे। संसद में 1 साल में 100 प्रतिशत उपस्थिति में ये रहे अव्वल मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष नहीं पूछ सकते सवाल नियमों के अनुसार मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष सवाल नहीं पूछ सकते। इसके चलते ओम बिड़ला, अर्जुनराम मेघवाल, भागीरथ चौधरी, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत और रवनीत सिंह बिट्टू इस कैटेगरी में शामिल हैं।