पंजाब के मानसा जिले की बरेटा पुलिस ने एक ढाबे पर चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ढाबे पर रेड करके 5 महिलाओं सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बरेटा के गांव किशनगढ़ और बहादुरपुर रोड पर स्थित एक ढाबे पर की गई। बरेटा पुलिस थाना इंचार्ज मेला सिंह ने बताया कि उन्हें किशनगढ़-बरेटा रोड पर एक ढाबे में देह व्यापार का धंधा चलने की सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, एक महिला इस ढाबे का संचालन कर रही थी और इसकी आड़ में यह अवैध गतिविधि चल रही थी। 5 महिलाएं पकड़ी गई सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारा और 5 महिलाओं समेत 8 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्हें बुढलाडा की कोर्ट में पेश किया गया।