एलन मस्क की कंपनी टेस्ला एक ऐसी कार लेकर आई है, जो हवा में भी उड़ जाती है। टेस्ला ने इस कार का डेमो दिखाया है और यह हवा में करतब दिखाती नजर आई। कंपनी की नई रोडस्टर कार ने एक खास रैंप पर उल्टी चलने, हवा में उछलने और सुरक्षित उतरने का प्रदर्शन किया। अमेरिका के टेक्सास स्थित स्पेसएक्स की एक फैसिलिटी में इस कार को प्रदर्शित किया गया। एलन मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स ने इस तकनीक को विकसित करने में मदद की है।